- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में गंगा भक्तों ने धूमधाम से मनाई निषाद राज जयंती
बलिया में गंगा भक्तों ने धूमधाम से मनाई निषाद राज जयंती
On
बलिया : गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर निषाद राज जयंती गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के सदस्यों एवं गंगा सेवकों के संयोजकत्व में अत्यन्त धूम-धाम से मनाई गयी। गंगा समग्र के सभी सदस्यों एवं गंगा सेवकों द्वारा स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर गंगा आरती की गयी। इस दौरान सभी गंगा सेवकों द्वारा मां गंगा गीत एवं गंगा आरती का गायन भी किया गया। गंगा पूजन का कार्य पंडित मदन मिश्र के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय शैक्षिक आयाम प्रमुख डाॅ. गणेश कुमार पाठक द्वारा मां गंगा एवं सनातन संस्कृति के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सेवकों द्वारा मां गंगा की धारा को अविरल एवं सतत प्रवाही तथा प्रदूषण मुक्त बनाए हेतु संकल्प भी लिया गया। स्नान से पूर्व गंगा सेवकों द्वारा गंगा घाट की सफाई भी की गयी।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
