बलिया: एसपी ओमवीर सिंह की पहली कार्रवाई, बांसडीह रोड थाने के उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

बलिया: बलिया के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने अपना कार्यभार संभालते ही पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसडीह रोड थाने के उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक को जनहित और प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

बुधवार देर शाम बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस एक बीडीसी सदस्य और दुकानदार के घर कथित बरामदगी के लिए पहुंची थी, लेकिन परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपने साथ गांजा का झोला लेकर आई थी।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

ग्रामीणों का आरोप

  • पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की।
  • महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से गांजा का झोला छीन लिया।
  • ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस खुद तस्करों के साथ मिली हुई है और गांजा जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देती है।
  • स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बांसडीह पुलिस अवैध वसूली में लिप्त है और आम जनता को परेशान करती है।

1735266118174714-0

प्रदर्शन और जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बांसडीह रोड तिराहे पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बांसडीह-सोनवानी मार्ग को जाम कर दिया। बाजार भी बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। एसपी ओमवीर सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक को लाइन हाजिर कर दिया और स्पष्ट संदेश दिया कि बलिया पुलिस में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

एसपी का संदेश

एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस बल की वर्दी जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है। यदि कोई पुलिसकर्मी इस जिम्मेदारी का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बलिया के लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.