बलिया : सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, चिकित्सकों ने किया रेफर

बैरिया, बलिया : रेवती से अपने पिता जवाहर पांडे (62) के साथ बैरिया आ रहे सेना के जवान सुधीर पांडे (35) की बुलेट गुरुवार को गंगा पांडे के टोला गांव के सामने बैरिया की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र बुलेट घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां सुधीर पांडे के सिर में गंभीर चोट के कारण 17 टांके लगे। वही, पिता के नाक की हड्डी टूट गई है।

दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दे कि गंगा पांडे के टोला निवासी सुधीर पांडे पुत्र जवाहर पांडे भारतीय सेना में है। तीन दिन पूर्व ही घर पर छुट्टी आए हुए हैं। गुरुवार को अपने पिता को बुलेट बाइक पर बैठाकर रेवती गए थे, फिर रेवती से बैरिया आते समय अपने ही गांव के सामने दुर्घटना के शिकार हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया: राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.