बलिया में पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव

मझौवां, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के बगीचे में बुधवार को पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका युवक का शव देख इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक की शिनाख्त गौतम गोंड (45) पुत्र स्व. अमीर चन्द्र गोंड (निवासी गांव पियरौटा, रेवती) के रूप में हुई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि गौतम कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी शादी हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां में हुई थी। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायका मझौवा गई हुई है। इधर, बुधवार को गौतम का शव पेड़ से लटकता मिला।

खबरें और भी हैं

Latest News

डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
नागपुर, नवंबर 2026। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले और उनके तरीके भी लगातार बदल...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
अंगदान करने वाले परिवारों का सम्मान समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने की पहल : डॉ. अतुल मलिकराम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया ताकत और पुरुषत्व का असली मतलब
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ म्यूजिक वीडियो को मिला दर्शकों का प्यार, ऐश्वर्या शर्मा और मुस्कान बामने समेत कई कलाकारों ने की तारीफ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.