- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
On
बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन चौकी इंचार्ज माखन सिंह की तहरीर पर समाज के मध्य शत्रुता, घृणा व वैमनस्यता पैदा करने और लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पर असर डालने आदि आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने यह कार्रवाई सपा प्रत्याशी द्वारा काउंटिंग प्रक्रिया और डीएम को लेकर दिये गये विवादित बयान पर की है।
गौरतलब हो कि, लोकसभा चुनाव में इंडी एलायंस से सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी सनातन पांडेय शनिवार को जन विश्वास यात्रा लेकर पहली बार बलिया पहुंचे। यहां इन्होंने साल 2019 चुनाव के परिणाम को लेकर विवादित बयान दिया। कहा कि 'इस बार काउंटिंग में अगर धांधली हुई तो काउंटिंग सेंटर से या तो मेरी, या फिर कलेक्टर की लाश निकलेगी।' इस बयान पर संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सिविल लाइन तहरीर देते हुए धारा 171एफ, 189, 186, 505 (2) आईपीसी व धारा 125, 136 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
एसआई माखन सिंह ने तहरीर में लिखा है कि 27 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सपा के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया के प्रत्याशी सनातन पांडेय का कोटवा बाजार से सपा कार्यालय तक कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस दौरान उन्होंने बलिया सपा कार्यालय पर अपना संबोधन करते हुए वर्तमान सरकार के कार्यकाल व कार्यों को लेकर टिप्पणी किया था। समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य शत्रुता, धृणा व वैमनस्य सम्प्रवर्तित करने एवं आगामी लोकसभा समान्य निर्वाचन प्रक्रिया में असम्यक असर डालने व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्य निर्वाहन में बाधा एवं क्षतिकारित करने से संबंधित वक्तव्य दिया था।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
