बलिया : बेघर बहन की मदद के लिए पिकअप से राशन लेकर जा रहा था भाई, लेकिन...

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसांव में शनिवार के देर शाम बिजली के तार की चपेट में आने से पिकअप धू-धूकर जलकर गयी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायरबिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। वहीं ड्राईवर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसांव निवासी अखिलेश सैनी पुत्र महेश सैनी अपनी पिकअप पर कन्डा, अनाज, भूसा लेकर गांव के ही सुरेन्द्र खरवार के साथ ‌उनकी बहन के यहां पहुंचाने मुड़ाडीह जा रहा था,  जहां तीन चार दिन पहले लगी आग में सब कुछ तबाह हो चुका है। अभी टीएस बन्धे पर पहुंचा था, तभी अचानक विद्युत तार की चपेट में पिकअप आ गया। इससे आग लग गई और सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद किसी तरह कूदकर अखिलेश व सुरेन्द्र ने अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़े - बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.