- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- 2024 लोकसभा चुनाव: बलिया से सपा प्रत्याशी सनातन पांडे की बड़ी टिप्पणी
2024 लोकसभा चुनाव: बलिया से सपा प्रत्याशी सनातन पांडे की बड़ी टिप्पणी
बलिया : 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के मतदाताओं के मत का अपहरण सत्ता के संरक्षण में नहीं होने दिया जाएगा।बुधवार को गठबंधन के सभी सहायोगियो के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस से बात कर करते हुए सनातन पाण्डेय ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से ये दोनों इंजन सिर्फ धुआं छोड़ रहे हैं, चल नहीं रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश का आम नागरिक कराह रहा है।
सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया सीट पर इण्डिया गठबंधन को सभी वर्ग के लोगो का समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में गठबन्धन के प्रति लोगों के मन में उत्साह हैं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, आमदनी सुशांत राज भारत, सीपीएम परमात्मा राय, सीपीआई एमएल के लक्षमण यादव, जनाधिकार पार्टी अजय पासवान, वीआईपी के हरिराम शहानी सुहेलदेव स्वभिमान समाज पार्टी विश्राम राजभर आदि सहित सभी सहयोगी पार्टी के लोग उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता के शुरुआत में ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के कार्यालय पर बुके एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात गठबन्धन के सभी दलों के अध्यक्ष गणों द्वारा सनातन पाण्डेय का मल्यार्पण कर स्वागत किया है। प्रेस वार्ता की शुरुआत पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया।
