बलिया : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त कुनाल सिंह पुत्र संगम सिंह (निवासी विशेनीडेरा, थाना दुबहड़, बलिया) को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस को यह सफलता थाना क्षेत्र के अखार ढाला पर मिली। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने धारा 363, 366, 504, 506, 376 (3) आईपीसी व 5एल/6 पोक्सो एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह मय हमराह आरक्षी सर्वजीत यादव व महिला आरक्षी अर्चना शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.