बलिया - सब्जी लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में सीवान निवासी चालक की मौत हो गई

बलिया। खरसारा चट्टी के पास सिकंदरपुर से बलिया की ओर आ रही सब्जी लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई.

बलिया। खरसारा चट्टी के पास सिकंदरपुर से बलिया की ओर आ रही सब्जी लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसा नींद में गिरने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा निवासी विशाल गुप्ता का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश गुप्ता सोमवार को पिकअप वैन में सब्जी लाद कर बलिया की ओर जा रहा था. खरसारा चट्टी के पास अचानक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पिकअप में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। पुलिस को भी सूचना दी।

यह भी पढ़े - बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार

तब आसपास के लोगों और पुलिस ने चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। उसे वाराणसी ले जाते समय रास्ते में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इंस्पेक्टर बीपी पांडेय ने बताया कि संभवत: चालक के सो जाने के कारण यह घटना घटी. पुलिस जांच करेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.