- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बलिया: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
On
बांसडीह, बलिया। क्षेत्र के टंडवा गांव में गुरुवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा टेंट का सामान, कुर्सियां, मेज, गद्दे, रजाइयां और जनरेटर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शुक्रवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना टेंट व्यवसायी को दी। सूचना मिलते ही सुमित कुमार चौबे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
आग में टेंट का सामान, कुर्सियां, मेज, गद्दे, रजाइयां और एक जनरेटर समेत लाखों रुपये का सामान नष्ट होने की बात सामने आई है। घटना के बाद व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
खबरें और भी हैं
भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
05 Sep 2026 09:43:38
मझौवां, बलिया। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने शुक्रवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
