बलिया : 9.20 लाख अनियमित खर्च में प्रधान का खाता सीज

बलिया : विकास खंड पंदह की ग्राम पंचायत चड़वां-बरवां की प्रधान रीना सिंह का खाता गबन के आरोप में सीज करने के साथ ही जिलाधिकारी ने पंचायत में त्रिस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश देते हुए अंतिम जांच अधिकारी नामित किया है। प्रधान पर गांब के विकास कार्यों में 9.20 लाख 824 रुपये अनियमित तरीके से खर्च करने का आरोप प्रथम जांच में सही पाये जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में चड़वां-चरवां के प्रधान की ओर से गांव में आरओ प्लांट, स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्य कराया गया था। इस कार्य में मानक की अनदेखी के साथ ही अनियमित तरीके से सरकारी धन का बंदरबांट किये जाने का आरोप गांव के ही राजीव रंजन सिंह ने लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की गुहार लगायी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी और अवर अभियंता लघु सिंचाई को नामित किया था। जांच टीम ने 9.20 लाख 824 रुपये पंचायत के विकास कार्यों में अनियमित तरीके से खर्च किये जाने की शिकायत को सही पाया। इसके साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने प्रधान के खाता संचालन पर तत्काल रोक लगा दिया था।

यह भी पढ़े - Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.