बलिया: युवक को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया,भीमपुरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव पर 25 जून की रात गोली चलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने रविवार को लोहता पुलिया के पास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

बलिया,भीमपुरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव पर 25 जून की रात गोली चलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने रविवार को लोहता पुलिया के पास से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार तीनों बदमाशों के पास से एक चार पहिया वाहन, 3 अवैध हथियार, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि पुराने झगड़े में बदमाशों द्वारा संजय की हत्या कर उसका वीडियो वायरल करने के बाद पकड़े गये नितेश यादव और राजू राजू सिंह ने संजय पर जानलेवा हमला किया था.

बता दें कि थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर टिकुलिया निवासी संजय यादव 25 जून को अपने ही गांव के संदेश यादव के साथ कसार बाजार से घर जा रहे थे. वह गांव से कुछ पहले ही पहुंचे थे, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने संजय पर गोली चला दी। गोली संजय की पीठ में लगी। गोली लगने के बाद संदेश ने सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और इलाज के लिए बाइक से मऊ लेकर निकल पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा व सीओ रसड़ा मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये. पुलिस ने मैसेज के आधार पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था. 

यह भी पढ़े - सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम ने लगाई अधिकारियों की क्लास, 14 अधूरी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

घटना का अनावरण करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि नितेश यादव और राजू का घायल संजय से पुराना विवाद था, जिसे लेकर इन दोनों ने योजना बनाकर तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया. इन दोनों के साथ एक अन्य आरोपी सोनाडीह निवासी रामाज्ञा यादव के पुत्र राम प्रताप यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. शेष दो अन्य अभियुक्त हेमन्त शुक्ला निवासी मैहर मध्य प्रदेश एवं सतीश यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी बलेसर थाना भीमपुरा फरार हैं जिनसे पूछताछ जारी है। नितेश और राजू आपराधिक किस्म के लोग हैं, इनके खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं.

खबरें और भी हैं

Latest News

बोरोसिल ने लखनऊ में लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, किचन अप्लायंसेज बाजार में बढ़ाई मौजूदगी बोरोसिल ने लखनऊ में लॉन्च किया ड्यूरा मिक्सर ग्राइंडर, किचन अप्लायंसेज बाजार में बढ़ाई मौजूदगी
लखनऊ। घरेलू और किचन उत्पादों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली बोरोसिल ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष...
Azamgarh News: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बीच सड़क मनचले की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
Moradabad News: दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद मुरादाबाद में कार्रवाई, 30 होटल बिना फायर एनओसी के मिले
कादम्बरी की धमाकेदार वापसी से बढ़ेंगी पुष्पा की मुश्किलें, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएगा नया ट्विस्ट
Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.