Ballia News: भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल युवक गंगा में डूबा, मची चीख-पुकार

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना अन्तर्गत चैनछपरा घाट पर सोमवार को मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा नदी में ओझवलिया का एक युवक डूब गया, जिससे अफरातफरी मच गई। घाट पर चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दूबे ने हल्दी थाना एवं सम्बंधित अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। 

सोमवार की सुबह ओझवलिया निवासी गोलू पासवान (27) पुत्र स्व. लल्लन पासवान के बड़े भाई अर्जुन पासवान के दो लड़के बलवीर और कान्हा का मुण्डन संस्कार चैन छपरा घाट पर हो रहा था। इसी दौरान नहाने के बाद गोलू पूजा करने हेतु लोटा में गंगा जल लाने दोबारा नदी में गया, तभी उसका पैर फिसला गया और गहरे पानी में जाने से गोलू डूब गया। गोलू की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े - स्टेशन मास्टर पर बदमाशों ने किया लाठी-डंडों से हमला, दोनों हाथों में गंभीर चोट

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.