Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार सुबह रेवती कस्बे स्थित जोड़ा पुलिया के पास से की गई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े - बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की दूसरी शादी के आरोप से आहत महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और लंबित मामलों की जांच के सिलसिले में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुबह करीब 8:45 बजे जोड़ा पुलिया के पास से तारकेश्वर पासवान उर्फ मालिक पुत्र उधव पासवान निवासी झरकटहा, थाना रेवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, कांस्टेबल बलिराम कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अरुण निषाद शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की दूसरी शादी के आरोप से आहत महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की दूसरी शादी के आरोप से आहत महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बलिया : जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक...
शिवमय हुआ बलिया: बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
टीएमसी में बढ़ते अंदरूनी विवाद पर बोले अधीर रंजन चौधरी, कहा- नए चुनाव की मांग राजनीतिक हताशा का परिणाम
बरेली में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक: करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं थम रही समस्या
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.