Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

बलिया : जिले के सीयर शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय तारनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर का उपयोग एक निजी समारोह के लिए किए जाने और बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के आयोजन का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में रात के समय एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। वीडियो में स्कूल भवन के सामने मंच सजाकर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच डांस कार्यक्रम होते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़े - Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि विद्यालय परिसर में इस प्रकार के निजी या मनोरंजन संबंधी कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से संबंधित थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों का उपयोग केवल शैक्षणिक और सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए होना चाहिए तथा इस तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

शिवमय हुआ बलिया: बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था शिवमय हुआ बलिया: बाबा बालखंडी नाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
बलिया : बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय श्री अधिक मास शिव महापुराण कथा का भव्य...
टीएमसी में बढ़ते अंदरूनी विवाद पर बोले अधीर रंजन चौधरी, कहा- नए चुनाव की मांग राजनीतिक हताशा का परिणाम
बरेली में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक: करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं थम रही समस्या
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
Hardoi News: पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश नाकाम, मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.