- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: जिले के सातों विधानसभा में बनेंगे पिंक बूथ
Ballia News: जिले के सातों विधानसभा में बनेंगे पिंक बूथ
बलिया। जिले की सात विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। सभी पिंक बूथ पर सजावट होगी और रंगोली बनाई जाएगी। महिला वोटर का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर एक-एक मॉडल युवा बूथ और एक-एक दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे।
पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। इसके अलावा महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र बनेगा।
अब मोटू-पतलू व चाचा चौधरी करेंगे जागरूक
बलिया। जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील मुख्यालयों पर बड़ी स्क्रीन की एलईडी लगवाई जाएगी। स्वीप के नोडल व डीआईओएस रमेश सिंह ने बताया कि एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्म प्रसारित होगी। इसमें देश की नामचीन हस्तियां, कलाकार व खिलाड़ी आदि लोगों को उनके वोट का महत्व बताएंगे। बीच- बीच में कार्टून फिल्म के माध्यम से कभी मोटू-पतलू तो कभी चाचा चौधरी वोट डालने के फायदे व न डालने के नुकसान बताते हुए सभी मतदाताओं से एक जून को मतदान करने की अपील करेंगे।
