Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

बलिया : जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में लापरवाही बरतना एक सहायक अध्यापक को भारी पड़ गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र सोहांव के कम्पोजिट विद्यालय इटहीं में तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान विनोद कुमार को शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय रामापुर से संबद्ध किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार बलिया ने सुपरवाइजर धनश्याम पाण्डेय की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए को अवगत कराया था कि प्रगणक विनोद कुमार (एचएलबी संख्या-0690) द्वारा जनगणना कार्य शुरू नहीं किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि कई बार निर्देश और संपर्क के प्रयासों के बावजूद उन्होंने कार्य प्रारंभ नहीं किया तथा उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

रिपोर्ट के अनुसार 31 मई 2026 को दोपहर एक बजे तक संबंधित एचएलबी क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू नहीं किया गया था। इसे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने मामले को प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यह कृत्य कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है, जो उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (आचरण एवं अपील) नियमावली, 1999 के प्रावधानों के विपरीत है।

बीएसए ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर अनुमोदन प्राप्त करने के बाद उनका लिखित पक्ष लिया जाए और 15 दिनों के भीतर तथ्यपरक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा का माहौल है और जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहने की नसीहत मिली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी निलंबित, वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप की होगी जांच UP News: महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी निलंबित, वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप की होगी जांच
बरेली : बरेली पुलिस विभाग में तैनात एक महिला सिपाही की शिकायत के बाद एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया...
ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 आपराधिक गैंग पुलिस के रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज
Bareilly News: इंडिया गठबंधन की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का सवाल, राहुल गांधी को दी राजनीतिक सलाह
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: आंधी में पीपल का पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार बच्चों की मौत
Lucknow News: गुमशुदा नाबालिगों के मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.