बलिया : IRCS तथा श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति ने लगाया सेवा स्वास्थ्य शिविर 

Ballia News : कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया तथा श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति कदम चौराहा द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सेवा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव डॉ आनंद कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शुभारंभ से पहले डॉ आनंद ने संत गणिनाथ मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात बुके एवं मोमेंटो संत गणिनाथ सेवाश्रम के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश प्रताप गुप्ता एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नानार्थियों को दवा वितरण का कार्य कोषाध्यक्ष/ जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के हाथों प्रारंभ हुआ। डॉ आनंद कुमार ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है। आप सभी बधाई के पात्र हैं। मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि इस शिविर के माध्यम से ईश्वर ने मुझे कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आये हुए स्नानार्थियों की सेवा का मौका दिया।

एडवोकेट उमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि इस अवसर पर सेवा शिविर द्वारा निःशुल्क आकस्मिक दवाएं (फर्स्ट एड) चाय, शुद्ध पेयजल, महिला एवं पुरुष प्रसाधन तथा आश्रय की समूचीत व्यवस्था उपरोक्त संस्था द्वारा की गई है। इस अवसर पर श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति एवं रेड क्रॉस सोसायटी के  सभापति विजय कुमार शर्मा,  शशीकांत ओझा, डॉ पंकज ओझा, के के पाठक, अरुण मिश्रा, सर्वजीत गिरि, संदीप गुप्ता, अन्नपूर्णा नंद तिवारी, कृष्ण कांत पटेल, चन्दन यादव, रविशंकर तिवारी, एडवोकेट गिरिजेश गुप्ता, शारदानंद, विजेन्द्र प्रसाद, राम इकबाल प्रसाद, कर्ण गुप्ता, अभिषेक सोनी, अश्विनी कुमार, सोनी यादव, पवन चौबे,  प्रदीप गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत एवं आभार नितेश पाठक ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.