बलिया : पंखे के हुक में फांसी का फंदा बनाकर मौत को लगाया गले

Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में एक किन्नर पंखे के हुक में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक किन्नर लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दिया है। 

लखनऊ निवासी किन्नर बिन्नी पांडेय (29) बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी रीता वर्मा की मकान में किराए पर कुछ सालों से रहता था, जहां उसने मंगलवार की रात अपने कमरे में पंखे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। उसने आत्महत्या क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े - 16 फरवरी तक कई सवारी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.