Ballia Crime : किशोरी को भगाने का आरोप, युवक पर मुकदमा

Ballia News : करीब दो सप्ताह से गायब मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी की मां की तहरीर पर की है। तहरीर के आधार पर मनियर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

किशोरी के गायब होने के बाद परिजन लोक लाज के डर से गुपचुप तरीके से रिश्तेदारियों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि एक युवक (नामजद) ने मेरी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मंतोष सिह ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 41 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, डीएम ने दी शुभकामनाएं

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.