बगैर मान्यता स्कूलों के विरूद्ध एक्शन मोड में बलिया  बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारियों को किया अलर्ट

Ballia News : अवैध रूप से संचालित बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरूद्ध बेसिक शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया है। कहा है कि यदि आपके शिक्षा क्षेत्र में बिना मान्यता कोई विद्यालय अवैध रूप से संचालित हो रहा हो तो प्रबन्धक के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिचिश्त करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।

मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ द्वारा जारी निर्देश का हवाला देते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि 'आप अवगत हैं कि जनपद में बिना मान्यता प्राप्त किये अवैध रूप से विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जो कि शासन और विभाग के नियमों के विरूद्ध है। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से कार्रवाई के लिए आपको निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु आप द्वारा न तो कोई कार्रवाई की गयी और न ही किसी कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत ही कराया गया, जो अत्यन्त ही खेद का विषय है।'

यह भी पढ़े - Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.