बलिया नाव हादसा- एमपी ने उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

बलिया। मालदेपुर नाव हादसे के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ बैठक की.

बलिया। मालदेपुर नाव हादसे के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ बैठक की. बैठक में उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं मल्लाह कल्याण नीति से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। घटना को रोकने के लिए सभी तहसीलों में तहसीलदार नोडल अधिकारी होंगे और प्रत्येक घाट पर एक केयरटेकर नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़े - बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा दो आरक्षकों की नियुक्ति की जाए जो नाव में बैठने वालों की संख्या को नियंत्रित करेंगे तथा लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जिले में एसडीआरएफ टीम के गठन के संबंध में सरकार से पत्राचार के मामले पर भी निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी मौजूद थे.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.