- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia : सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति
Ballia : सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति
बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन अनुमति के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक दल/प्रत्याशी चुनाव से सम्बन्धित अनुमति के लिए आवेदन कर अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते है।
सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समावेशिता और सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं। सुविधा एप आवेदकों को उनके अनुरोधों की स्थिति को रियल टाइम ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है। प्रक्रिया में और भी अधिक सुविधा व पारदर्शिता को जोड़ता है। यह एप आईओएस और एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।
