बलिया : घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी विनोद कुमार सिंह को बैरिया पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी सहित विभिन्न आरोपों में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया गया था। तब से वह फरार था। रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि विनोद सिंह ठेकहां पुल पर मौजूद हैं, और बिहार भगाने के प्रयास में है। बिना समय गंवाए पुलिस ने घेराबंदी कर विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.