- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस : मंत्री ने ली परेड की सलामी, इन्हें मिला स...
बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस : मंत्री ने ली परेड की सलामी, इन्हें मिला सम्मान
On
Ballia News : 75वां गणतंत्र दिवस बागी धरती पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक देशभक्ति का रंग देखने को मिला। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा की उपस्थिति में परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा। इस मौके पर मंत्री शर्मा ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर मंत्री ने ध्वजारोहण के पश्चात परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी। परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों का परिचय कर शानदार परेड के लिए उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कि लम्बे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत कर शान्ति, प्रेम, अमन चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

मो. फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने परेड कमांडर प्रथम तथा प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव परेड कमाण्डर द्वितीय व उदय राम तिवारी सुबेदार मेजर पुलिस लाइन बलिया ने भव्य परेड का नेतृत्व किया। परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस व शस्त्र तथा झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, दंगा नियंत्रण बल, प्रिजन वाहन, पुलिस बैण्ड आदि शामिल रहा। परेड में 18 टोलियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैतिक परेड का दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

बढ़ाया उत्साह
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानन्द ज्ञानपीठ विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नन्दपुर बेलहरी के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके लिए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन पुरस्कृत कर किया गया।
.jpg)
स्वतंत्रता सेनानी/सैन्य वीर नारियों एवं सैन्य विधवाओं को किया सम्मानित
शोभावती पत्नी स्व. राम देव, राम विचार पाण्डेय पुत्र स्व. सोमधारी पाण्डेय (स्वतंत्रा सेनानी), श्रीमती शिव कुमार देवी पत्नी स्व. हवलादर सुदामा यादव, श्रीमती आशा देवी पत्नी स्व. हवलदार विरेन्द्र सिंह, श्रीमती पार्वती देवी पत्नी स्व. लांस नायक राजेश कुमार यादव, श्रीमती मन्जू देवी पत्नी स्व. नायब सुबेदार बदन यादव, श्रीमती तुलसी देवी पत्नी स्व. सिपाही चौधरी प्रसाद, श्रीमती सरली देवी पत्नी स्व. सिपाही मकसूदन, श्रीमती गुजराती देवी पत्नी स्व. सिपाही राम चन्द्र, श्रीमती जानकी देवी पत्नी स्व. सिपाही छितेश्वर सिंह, श्रीमती जमीरन पत्नी स्व. सिपाही कदम, श्रीमती बनबोसो देवी पत्नी स्व. सिपाही गजाधर सिंह को सम्मानपूर्वक अंग वस्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान
1.उपनिरीक्षक हरिचरण यादव थाना सुखपुरा बलिया।
2.उपनिरीक्षक संतोष कुमार थाना गडवार बलिया।

असाधारण कार्यों के लिए मिला प्रशंसा चिन्ह

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नामित पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ने जोन कार्यालय वाराणसी में उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर मेडल) व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
1.निरीक्षक ओम प्रकाश यादव (स्थानान्तरण जनपद मऊ)।
2.निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बलिया।
3.मुख्य आरक्षी रोहित यादव, सर्विंलांस सेल बलिया)।
4.आरक्षी विकास सिंह, सर्विंलांस सेल बलिया।
5.आरक्षी विनोद रघुवंशी, सर्विंलांस सेल बलिया।
6.आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, थाना साइबर क्राइम।

यूपी 112 : इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
1.मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार सरोज पीआरवी 3068 हल्दी।
2.आरक्षी शेषनाथ भारती पीआरवी 3068 हल्दी।
3.आरक्षी परवेज आलम पीआरवी 3068 हल्दी।
4.आरक्षी अभिषेक कुमार यादव पीआरवी 3068 हल्दी।
5.होमगार्ड चालक राज कुमार पीआरवी 3068 हल्दी।
6.होमगार्ड चालक चालक पिन्टू कुमार तिवारी पीआरवी 3068 हल्दी।

जिम्मेदार नागरिक का सम्मान
जनपद बलिया निवासी धरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 01 नवम्बर 2023 को यूपी 112 पर दो युवतियों के अपहरण की सूचना दी गयी, जिस पर 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी। इन्हें जनपद बलिया के एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने पर एसपी बलिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं
हाइवे पर भीषण हादसा: कई वाहन भिड़े, आग लगने से सात लोगों की मौत
By Parakh Khabar
24 करोड़ (240 मिलियन) अकाउंट्स के साथ एनएसई ने दर्ज की नई उपलब्धि
By Parakh Khabar
Latest News
13 Nov 2025 22:23:58
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज इलाके में गुरुवार को नाली के किनारे दो मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
