बलिया में 94 शिक्षक और 75 शिक्षामित्रों समेत 188 मिले अनुपस्थित, बीएसए ने लिया बड़ा एक्शन

बलिया : खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किये गये निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 80 सहायक अध्यापक, 75 शिक्षामित्र, 14 प्रधानाध्यापक, 18 अनुदेशक व एक चपरासी के खिलाफ बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। बीएसए ने सम्बंधित का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय पर कैंची चलाते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। अन्यथा की दशा में विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण निरंतर चल रहा है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हो रहे निरीक्षण में 188 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले है। यह कृत्य अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों- निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़े - बलिया: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

1

4

03

 

3

4

5

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.