बहराइच: सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, जीजा-साले हुए घायल

बहराइच। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं मवेशी से टकराकर बाइक सवार जीजा साले घायल हो गए। कोतवाली देहात के बहादुरचक गांव निवासी सुकई (43) पुत्र राम लखन सोमवार रात आठ बजे साइकिल से जा रहे थे।

सुहापारा गांव के पास रात नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर गोंडा जिले के कोतवाली देहात के दत्त नगर राहुल (28) पुत्र काशी अपने ससुराल पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में आए थे। रात में राहुल अपने साले पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी विकेश (12) पुत्र बुधई के साथ बाइक से जा रहे थे।

बनकटा गांव के पास मवेशी से टकराकर जीजा और साले घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जीजा साले का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.