- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- Bahraich News: राष्ट्रीय आय व योग्यता में सरकारी स्कूलों का दिखा जलवा
Bahraich News: राष्ट्रीय आय व योग्यता में सरकारी स्कूलों का दिखा जलवा
जरवल/बहराइच। नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के रिजल्ट में जरवल विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। राष्ट्रीय स्तर की योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के 9 बच्चों को सफलता मिली।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज उ० प्र० द्वारा सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के रिजल्ट में बहराइच जनपद से 172 छात्र सफल हुए, जिसमे जरवल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के छात्र विशाल गुप्ता ने 136 अंको से प्रथम रैंक प्राप्त की। इस बारे में एआरपी मो० अहमद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया
व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा की तैयारी से संबंधित शैक्षिक सामग्रियों का निरंतर प्रेषण कर बच्चों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और बच्चों के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि इस वर्ष विकास क्षेत्र के 9 बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान 12-12 हजार की चार किस्तों में कुल 48000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे छात्र आगे की पढ़ाई अनवरत रूप से जारी रख सकें।
