बदायूं: शादी के घर में चोरों ने किया छह लाख के माल पर हाथ साफ

उघैती। थाना उघैती क्षेत्र में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस भी खुलासा करने में नाकाम है। चोर बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं। गांव रायपुर कला में चोरों ने तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाया। छह लाख के सोने-चांदी के जेवर और सामान चोरी करके ले गए। 

गांव रायपुर कला निवासी इकबाल, अकबर और अनवर पुत्र लढ़तू शाह हिमाचल और पंजाब में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुछ दिन मजदूरी करने के बाद कुछ दिन के लिए वह अपने गांव आ जाते हैं। कुछ दिन पहले इकबाल की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। जिसके चलते उन्होंने सोने-चांदी के जेवर खरीदकर घर पर रख लिए थे। वहीं अन्य दोनों भाइयों ने भी अपना पीतल के बर्तन और सामान इकबाल के घर पर रख दिए थे। तीनों भाई घर पर ताला डालकर मजदूरी करने चले गए थे। सोमवार को उनके तहेरे भाई सत्तार अली की बेटी की बारात आ रही थी। सत्तार ने तीनों भाइयों को बेटी की शादी की दावत भेजी थी। तीनों भाई रविवार सुबह गांव आ गए थे। तीनों भाइयों के घर के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा हुआ था। संदूक और घर का कीमती सामान गायब था। घर की महिलाएं चिल्लाने लगीं। घर के पास में लकड़ी की सीढ़ी लगी मिली। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इकबाल ने तहरीर देकर बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवर, तांबा व पीतल के बर्तन, अकबर के घर से एलईडी व सोने-चांदी की चीजें, अनवर के घर से चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। बताया कि तीनों भाइयों के घर से लगभग छह लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.