बदायूं : चंदौसी के युवक को बंधक बनाने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

ओरछी। चंदौसी निवासी युवक को फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर बंधक बनाया गया था। पीड़ित ने आरोपियों को सट्टेबाज बताया था। पुलिस ने आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई नहीं की। जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

जिला संभल के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी अंकित शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 16 नवंबर की शाम लगभग पौने सात बजे चंदौसी की गणेश कॉलोनी निवासी नारायण पाठक पुत्र विनोद पाठक ने उन्हें फोन करके सिसरका गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बुलाया था। वह भट्ठे पर पहुंचे। जहां गणेश कॉलोनी निवासी नवदीप वार्ष्णेय उर्फ खुशबू, फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी मिथुन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा मौजूद थे। अंकित शर्मा को भट्ठे पर बने कमरे में बंद कर दिया और रुपयों की मांग करने लगे। उन लोगों ने अंकित शर्मा के घर पर फोन किया।

इसी दौरान अंकित शर्मा मूत्रशंका करने के बहाने वहां से गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान अंकित के परिजन भी पहुंच गए थे। अंकित को बंधनमुक्त कराया। बंधक बनाने वाले लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपी नारायण पाठक, नवदीप वार्ष्णेय उर्फ खुशबू, मिथुन शर्मा, नवनीत शर्मा के खिलाफ चोट पहुंचाने इरादे से कोई काम करने, अपमानित करने, जबरन वसूली करने, गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.