बदायूं: पत्नी को लेने ससुराल गया था युवक...फंदे पर मिला शव, सगे भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

बदायूं : थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव में अपने मायके आई महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायका पक्ष, महिला का पति और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। महिला के पति ने अपने सगे भाइयों पर जमीन के विवाद के चलते हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बैटरा निवासी दिलशाद की बेटी हीरबानो (22) का निकाह लगभग चार साल पहले थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी जाकिर के साथ हुआ था। दिलशाद और उनका हीरबानो का पति जाकिर एटा में रहकर कपड़े का व्यापार करते हैं। हीरबानो 12 नवंबर से अपने मायके रह रही थी। जाकिर सोमवार को अपनी ससुराल गांव बैटरा गए थे। 

दोपहर को अपनी सास के साथ वजीरगंज की बाजार में अपनी पत्नी के लिए कपड़े खरीदने गए थे। उनका साला रूप हुसैन और मोनू जिले से बाहर गए थे। शाम को उनकी साली ने फोन करके सूचना दी कि हीरबानो शौच के लिए खेत पर गई थी। जहां पेड़ पर उसका शव लटका है। जाकिर और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जहां जाकिर ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उनका अपने भाइयों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते भाई अक्सर विवाद करते रहते हैं। बार-बार के विवाद से परेशान होकर हीरबानो अपने मायके में रहने लगी थी। उन्हें मंगलवार को एटा जाना था तो पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। जहां जमीन की रंजिश के चलते उनके भाइयों ने हीरबानो की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.