बदायूं : वाहन की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा शरीर, बाइक के नंबर से हुई पहचान

उघैती: बदायूं-बिजनौर मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करके उसके परिजनों को सूचित किया। मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हादसा गुरुवार रात थाना उघैती क्षेत्र में बिजनौर मार्ग स्थित गांव दारानगर के पास हुआ। किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान गांव बेहटा गुसाई निवासी लालता प्रसाद पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.