अटूट प्रेम: पत्नी की मौत, श्मशान घाट ले जाने से पहले पति की हार्ट अटैक से मौत

आगरा: साथ जीएंगे और साथ मरेंगे के वादे को पूरा किया। आगरा में पत्नी के वियोग में पति की 12 घंटे बाद हार्ट अटैक से मौत कस्बे में बना चर्चा का विषय बन गई है। मामला कस्बा फतेहाबाद के आंबेडकर मोहल्ले का है। जहां एक महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसे श्मशान घाट ले जाने से पहले उसके भाई का इंतजार किया जा रहा था। तभी उसके पति की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 12 घंटे के अंदर ही पति और पत्नी की हार्ट अटैक से मौत लोगों के लिए हैरान करने वाली थी। वहीं परिवार में दोनों की मौत पर कोहरम मच गया।

बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय कमलेश उर्फ मलूकी की शादी 40 साल पूर्व गंगाराम का नगला आगरा निवासी 65 वर्षीय काशीराम के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के 10 साल बाद कमलेश अपने पति के साथ अपनी मां के घर अंबेडकर नगर में रहने लगी। पति ने अपनी पत्नी के लिए अपनी घर भी छोड़ दिया और ससुराल में सास के पास जाकर रहने लगा।

सोमवार सुबह कमलेश रोजाना की तरह घर का काम कर रही थीं। सुबह करीब 10 बजे उनको अचानक हर्ट अटैक पड़ गया और उनकी मौत हो गई। कमलेश का भाई विजेंद्र देहरादून में नौकरी करता है। अंतिम संस्कार के लिए उसके आने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को ही रात 10 बजे कमलेश के पति काशीराम को भी अटैक पड़ गया। उनका भी निधन हो गया। 12 घंटे में दोनों की मौत कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले घर में एक साथ दो मौत से सदमे में थे। दोनों की अर्थी साथ में उठी। मंगलवार को दोनों का एक साथ फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.