लोकसभा चुनाव 2024 : चांदनी चौक से अक्षय कुमार और चंडीगढ़ से कंगना रनौत होंगे भाजपा उम्मीदवार!

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में एक नया प्रयोग करने की जुगत में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी फिल्म जगत की दो बड़ी हस्तियों अक्षय कुमार और कंगना रनौत को संसद भेज सकती है। इसके लिए चांदनी चौक से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार और चंडीगढ़ से कंगना रनौत को मैदान में उतारा जा सकता है।

चांदनी चौक में ही पले-बढ़े हैं अक्षय

अक्षय कुमार का जन्म 9 सिंतबर 1967 को हुआ था। उनका बचपन चांदनी चौक में ही बीता है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि चांदनी चौक के एक छोटे से कमरे में उनका परिवार 24 लोगों के साथ रहता था। इसके बाद जब वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हुए तो सियोन कोलीवड़ा के एक छोटे से कमरे में 100 रुपये प्रति महीने के किराए पर उन्हें ठिकाना मिला था। अक्षय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक माना जाता है। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसमें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर शामिल है। उन्हें चांदनी चौक के टिकट दिया जाना बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है।

हिमाचल में जन्मी कंगना जाएंगी संसद

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के राजपूत परिवार में हुआ था। उनके परदादा विधानसभा के सदस्य थे। कंगना ने दिल्ली में एक थिएटर ग्रुप के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, पांच अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। अपनी अहम लोकेशन के कारण चंडीगढ़ की सीट हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पर भी खासा प्रभाव डालती है। कंगना रनौत भाजपा की मुखर प्रशंसक है। इसके पहले भी उनके चुनाव लड़ने के कयासों ने सुर्खियां बटोरी थीं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.