29 जनवरी: आज के दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन को किया गया था रवाना, जानिए प्रमुख घटनाएं 

नई दिल्ली। देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था। 

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया। 

1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया। 

1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया। 

1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।

1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म। 

1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया। 

1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया। 

1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना। 

1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया। 

1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की। 

2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी। 

2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन। 

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.