14 सितंबर का इतिहास: इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय.

नई दिल्ली।  हिंदी उन भाषाओं में से है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है।  महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जन-जन की भाषा है और उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी.  14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था, इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संविधान सभा ने अंग्रेजी के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया।  1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया था।  हालाँकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1770: डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता दी गयी।

1833: विलियम वेंटिक पहले गवर्नर जनरल के रूप में भारत आये।

1901: अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917: रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1949: संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1959: सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960: खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1998: जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ एमई जारी किया।  लॉन्च किया गया.

2000: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

2001: अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर की मंजूरी दी गई।

2007: जापान ने तनेगाशी स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008: एअरोफ़्लोत विमान रूस के पर्म हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त।  विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत हो गई.

2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर कॉम्पैक कप त्रिकोणीय श्रृंखला जीती।

2009: भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू.एन.एस. ओपन पुरुष युगल का खिताब जीता।

2016: पैरा ओलंपिक खेलों में भारत की पदक संख्या चार तक पहुंची।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप Ballia News: श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व समर्थकों पर गंभीर आरोप
बलिया (रसड़ा): श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया...
गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती ने JDU-BJP सरकार पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे
CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
Ballia News : गोलीकांड पर SP का सख्त एक्शन, रेवती थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दरोगा और सिपाही सस्पेंड
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.