- Hindi News
- Top News
- इजराइल की मदद के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में नौसेना का ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ भेजेगा अमेरिका
इजराइल की मदद के लिए पूर्वी भूमध्य सागर में नौसेना का ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ भेजेगा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नौसेना के ‘फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ को इजराइल की सहायता के लिए तैयार रहने के मकसद से पूर्वी भूमध्य सागर जाने का आदेश दिया है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, इसके लगभग 5,000 नौसैन्य कर्मियों और युद्धक विमानों के साथ क्रूजर और विध्वंसकों को भेजा जाएगा। इसका संभावित मकसद अतिरिक्त हथियारों को हमास तक पहुंचने से रोकना और निगरानी रखना है।
उसने पिछले सप्ताह इटली के साथ आयोनियन सागर में नौसैनिक अभ्यास किया था। यह अमेरिका का नवीनतम एवं सबसे उन्नत विमानवाहक पोत है और यह इसकी पहली पूर्ण तैनाती है। जिन अधिकारियों ने यह जानकारी दी, वे इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं इसलिए उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह सूचना दी।