- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- AI तकनीक से बदलेगी क्रिकेट ट्रेनिंग, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
AI तकनीक से बदलेगी क्रिकेट ट्रेनिंग, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
मुंबई : देशभर के युवा क्रिकेटरों को बेहतर प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म काबुनी लॉन्च किया गया है। यह प्लेटफॉर्म आधुनिक तकनीक के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण कर उन्हें अपनी कमियों को पहचानने और खेल में सुधार करने का अवसर देगा।
इस पहल की खास बात यह है कि इसके साथ क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी जुड़े हैं। , , और सुपर कोच की भूमिका में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अनुभव और सलाह प्राप्त होगी।
कंपनी ने "Do You Want To Play For A Legend?" नामक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिग्गज क्रिकेटरों की टीम में शामिल होने का अवसर हासिल कर सकते हैं।
काबुनी के संस्थापक का कहना है कि भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उनका मानना है कि यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।
तकनीक और खेल के इस अनोखे संगम के माध्यम से काबुनी युवा क्रिकेटरों को सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने का एक नया मंच प्रदान करने जा रहा है।
