आज का राशिफल। 04 मार्च, 2024

मेष

आज अति उत्साह पर नियंत्रण रखें। दांपत्य संबंधों में गलतफहमी न होने दें। बिजली के उपकरणों को सावधानी से रखें। कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिए। अत्यधिक क्रोध आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 07 Dec 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवादित मामले सुलझा सकते हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। शरीर में आलस्य न रखें। परिवार के मामलों में परेशानी खड़ी हो सकती है। दिनचर्या अच्छी रखने का प्रयास करें।

मिथुन

आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पुराने रोगों के दोबारा उभरने की आशंका है। भाई-बहनों से आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

कर्क

आज प्रेम रिश्ते में तनाव हो सकता है। छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। संतान के व्यवहार से मन असंतुष्ट रहेगा। दोस्तों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा।

सिंह

आज अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें। दिनचर्या से थोड़ा फुर्सत लें और खुद को समय दें। जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय न लें। परिस्थितियां आपके विरुद्ध हो सकती हैं। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।

कन्या

आज शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आपका समय अच्छा बीतेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। बेरोजगारी दूर होने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज कानूनी दांव-पेंच में उलझ सकते हैं। कड़वे वचन बोलने से बचें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। शरीर में थकावट रहेगी। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। पड़ोसियों के साथ झड़प हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

वृश्चिक

आज घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपका दिन काफी अच्छी तरह बीतेगा। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि-संपत्ति के कार्यों में लाभ मिलेगा।

धनु

आज दूसरों के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। लेन-देन करते समय पेपरवर्क में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लोग आपकी अवज्ञा कर सकते हैं। समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है।

मकर

आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा।

कुंभ

आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। तकनीक संबंधी प्रोजेक्ट्स को लेकर नई रणनीति बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

मीन

आज लोग आपकी बातों का गलत अर्थ न निकालें इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। जॉब बदलने का विचार बनेगा। रचनात्मक कार्यों के लिए समय उत्तम नहीं है। लोग आपकी भावनाओं का ज्यादा सम्मान नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.