आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025: तनाव होगा कम, दिन बनेगा खास

मेष (Aries)

आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं। जीवनशैली में कुछ नया अपनाने का मौका मिलेगा।

वृषभ (Taurus)

सच बोलने में ही भलाई है, अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें। संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कठिनाई आ सकती है।

मिथुन (Gemini)

व्यवहार में नम्रता बनाए रखें, दिन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। खरीदारी के समय बजट का ख्याल रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। किसी करीबी को आर्थिक सहायता देनी पड़ सकती है।

कर्क (Cancer)

स्थिति पर गुस्सा करने की बजाय धैर्य रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में विस्तार करने में रुकावटें आ सकती हैं। दिखावे से बचें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

सिंह (Leo)

प्रेम विवाह में परिवार का समर्थन मिलेगा। नौकरी या रोजगार की खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा।

कन्या (Virgo)

बोलने में सावधानी रखें, दिन शुभ है। बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। करियर के लिहाज से दिन बेहतरीन है।

तुला (Libra)

भारी भोजन से परहेज करें। थोड़ी सतर्कता जरूरी है। रिसर्च या खोज में रुचि बढ़ेगी। बजट के अनुसार खर्च करें। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। फिजूलखर्ची से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। आत्मकेंद्रित न हों, वरना मित्र नाराज हो सकते हैं। बुजुर्गों को घुटनों और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। मनचाहा फल मिलने के योग हैं।

मकर (Capricorn)

अगर किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में जा रहे हैं तो पहले से तैयारी करें। पुराने मामलों को सुलझाने की कोशिश करें। लेन-देन में सतर्कता रखें। प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों का कार्यभार कम हो सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

कुंभ (Aquarius)

बच्चों की आदतों पर ध्यान दें। तनाव से बचने की कोशिश करें। बातचीत में सरल भाषा का प्रयोग करें, ताकि कोई आपकी बात का गलत अर्थ न निकाले। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है।

मीन (Pisces)

पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। निवेश में सावधानी बरतें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल की समस्याएं सुलझेंगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.