आज का राशिफल, 27 मार्च, 2024

मेष

आज घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा।

वृष

आज भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन

आज घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। प्रेमीजन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे।

कर्क

आज महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे।

सिंह

आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। नए मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

कन्या

आज परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिए नाप-तौल कर बातें करें।

तुला

आज भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें।

वृश्चिक

आज लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे।

धनु

आज सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे।

मकर

आज विदेश से जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरु करने के लिए दिन शानदार रहेगा। आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे।

कुंभ

आज छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अति भावुक होने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा।

मीन

आज प्रेमीजन के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी भी तरह के मनमुटाव को शीघ्र ही सुलझा लें वरना यह बड़े तनाव का कारण बन सकता है। घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के...
एनएच-31 पर सड़क हादसा: चारपहिया वाहन की टक्कर से महिला बैंककर्मी घायल, वाराणसी रेफर
बलिया में ‘टॉवर वाला प्रेम’ फिर चढ़ा परवान, शादी की जिद में युवक 80 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़ा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया में तैयारी तेज, 15 केंद्रों पर 38 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उभांव पुलिस को सफलता, एससी/एसटी एक्ट व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.