सीने में उठा दर्द और जिन्दगी की जंग हार गईं महिला SDM

MP News : जिले के डिंडौरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शहपुरा तहसील में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोपहर करीब 3 बजे की ये घटना बताई जा रही है। सीने में दर्द होने के बाद SDM को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। SDM की मौत की खबर लगते ही कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल इत्यादि अधिकारी अस्पताल पहुंच गये। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसडीएम आवास पर निशा नापित के साथ उनके पति मनीष शर्मा थे. दोपहर लगभग 3 बजे अचानक तबीयत खराब हुई, तो उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी इलाज कर रहे थे कि अचानक उनकी मौत हो गई। बता दें कि 22 दिसंबर 1973 छत्तीसगढ़ राज्य में जन्मी निशा नापित ने ग्वालियर के मनीष शर्मा से विवाह किया था. बतौर डिप्टी कलेक्टर निशा नापित जुलाई 2023 में पदस्थ हुई, उन्हें सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले ही शहपुरा एसडीएम की कमान सौंपी गई थी. जिसका बखूबी में पूरी लगन से काम कर रही थी।

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.