मुंबई में बेकाबू बस ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौत और 25 घायल, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

  • ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

मुम्बई, । मुंबई में कुर्ला इलाके में सोमवार रात एक सरकारी बस ने कई गाड़ियों और लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में ब्रेक फेल होने की वजह से सरकारी बस ने लोगों को रौंदा है। एक्सपर्ट से बस के मेंटेनेंस की रिपोर्ट ली जाएगी। यह बस कुर्ला से अंधेरी की ओर जा रही थी, तभी कुर्ला इलाके के एलबीएस रोड पर हादसा हुआ।

यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बाजार में एक तेज रफ्तार बस आती दिखी, जिसके बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे लेकिन बस ने कुछ वाहनों और लोगों को रौंद दिया। लोगों ने पुलिस से बस ड्राइवर के नशे में होने की भी बात कही। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाते हुए बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल मौके पर मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी ने हादसे में घायलों और मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों की जानकारी दी है जिसके मुताबिक 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.