- Hindi News
- भारत
- यह समय अपनी गति बढ़ाकर जीत प्राप्त करने का है : मोहन भागवत
यह समय अपनी गति बढ़ाकर जीत प्राप्त करने का है : मोहन भागवत
On

पटना (बिहार) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने रविवार को कहा कि अनुकूल परिस्थितियों में विश्राम करने वाला हार जाता है जबकि अपनी गति बढ़ाकर कार्य करने वाले को विजयश्री मिलती है। उन्होंने कहा कि खरगोश और कछुआ की कहानी का सारांश यही है। आज देश में अनुकूल माहौल है। हमारा लक्ष्य अभी दूर है। यह समय अपनी गति बढ़ाकर जीत प्राप्त करने का है।
भागवत ने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे अपने लिए चार काम सुनिश्चित करें। पहला कार्य शाखा की नित्य साधना। दूसरा कार्य शाखा से प्राप्त शिक्षा के आधार पर आचरण रखना। तीसरा कार्य जैसा समाज चाहिए उस अनुरूप अनुशासन के साथ प्रामाणिकता से आचरण और चौथा कार्य भोग नहीं, बल्कि त्याग का सिद्धांत व्यवहार में उतरना।
शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए सरसंघचालक ने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच करणीय कार्य निश्चित किए गए हैं। पहला कार्य सामाजिक समरसता, दूसरा कार्य कुटुंब प्रबोधन, तीसरा स्वदेशी, चौथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और पांचवां कार्य नागरिक कर्तव्य बोध का जागरण है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
पति की किडनी बेचकर 10 लाख लेकर बॉयफ्रेंड संग फरार हुई पत्नी
By Parakh Khabar
Latest News
18 Feb 2025 16:15:59
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी हेमराज की बेटी राधा (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.