- Hindi News
- भारत
- शोएब मलिक ने की तीसरी शादी : पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शेयर की फोटो
शोएब मलिक ने की तीसरी शादी : पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शेयर की फोटो
On

नई दिल्ली : सानिया मिर्ज़ा से अलग होने की अफ़वाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। 41 साल के शोएब ने 30 वर्षीय एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शनिवार को फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। जिनसे तलाक के बाद उन्होंने 2010 में भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की। सानिया और शोएब के तलाक के बारे में अब तक कोई खबर नहीं है। सानिया मिर्जा ने बुधवार को लिखा था कि तलाक मुश्किल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर इंग्लिश में लिखा था, 'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल रहेगा, लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।'
सानिया के बुधवार को स्टोरी पोस्ट करने के बाद अब शनिवार को शोएब मलिक ने तीसरी शादी ही कर ली। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई पत्नी सना जावेद के साथ फोटो पोस्ट कर तीसरी शादी के बारे में बताया। यहीं नहीं, शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो पोस्ट की। सना ने अपने बायो में पति शोएब मलिक का नाम भी जोड़ लिया। पहले उनके अकाउंट पर 'सना जावेद' लिखा हुआ था, लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट पर 'सना शोएब मलिक' लिख लिया। इंस्टाग्राम पर उनकी भी आखिरी पोस्ट मलिक के साथ शादी की ही है। जिसका कैप्शन है 'अलाहम्दुलिल्लाह, और उन्होंने हमें जोड़े में बनाया।'
सानिया मिर्जा से 2010 में की थी शादी
शोएब ने सानिया मिर्जा से 2010 में शादी की थी, तब आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते। उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात से इनकार किया था। मगर मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था। शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
बलिया: एसडीएम के आश्वासन पर कटान पीड़ितों ने समाप्त किया धरना
By Parakh Khabar
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत
By Parakh Khabar
Latest News
18 Feb 2025 12:07:56
झांसी: "पापा पहले अच्छे थे, मम्मा का खूब ख्याल रखते थे। लड़ाई भी नहीं करते थे। मगर, फिर बदल गए…...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.