- Hindi News
- भारत
- अहमदाबादियों के मन को लुभाएंगे 1500 से अधिक बोनसाई और टोपिएरी पौधे
अहमदाबादियों के मन को लुभाएंगे 1500 से अधिक बोनसाई और टोपिएरी पौधे
On
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में के सिंधु भवन रोड पर अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) द्वारा आयोजित ‘बोनसाई शो’ का उद्घाटन किया। अहमदाबाद महानगर पालिका पहली बार शहर में ‘बोनसाई शो’ का आयोजन कर रही है, जिसे आमजन 4 मार्च से 10 मार्च तक देख सकते हैं।
‘बोनसाई शो’ में जैतून, फाइकस, एडेनियम, बरगद, पीपल, खट्टी इमली, निकोडिया, जेड प्लांट, पीपर, गूगल, लेगरस्ट्रोमिया और अल्बिजिया सहित अनेक प्रकार के बोनसाई पेड़ नजर आएंगे।सात दिनों तक चलने वाले इस शो की टिकट प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखी गई है। कार्यक्रम में महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांगभाई दाणी, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन सहित महानगर पालिका के कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं
“दो फिल्मों की असफलता के बाद ‘यादें’ ने दिया दूसरा मौका”: इक़बाल खान
By Parakh Khabar
Latest News
10 Apr 2026 05:07:10
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
