- Hindi News
- भारत
- मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान
मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान
On
पूर्णिया । एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह के साथ धमदाहा प्रखण्ड के इलाके में मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।इस क्रम में वे सबसे पहले धमदाहा घाट के इमली टोला पहुंची।
कठबजरा और टोटहा महादलित टोला में मतदाताओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दलितों ,महादलितों और गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। जबकि बघवा,पकड़िया,पहाड़ टोला, मरहा टोला और रूपसपुर में प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने कहा कि बड़ी मशक्कत के बाद यहां से जंगलराज की समाप्ति हुई है।कुछ लोग अपना रूप बदल कर आए हैं, फिर से पूर्णिया में जंगलराज वापस लेना चाहते हैं।ज
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी जी और बिहार में नीतीश जी के हाथों को मजबूत करने के लिए संतोष कुशवाहा को जिताना होगा।रंगपुरा दक्षिण पंचायत के मोहना,सबैया सितिया आदिवासी टोला,कजरा और मिल्की में घर-घर लोगों से मिलकर निवर्तमान सांसद कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले की इस इलाके में विकास की क्या स्थिति थी और अब कितना सब कुछ बदल गया है। विकास की यह रफ्तार जारी रहे इसके लिए नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा और आप सबों को अपने बेटा संतोष कुशवाहा को पूर्णिया से जिताना होगा।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हम सब लगातार आपकी सेवा करते रहते हैं अब उस सेवा की मजदूरी चाहिए।मजदूरी यही है कि भाई संतोष जी को ईवीएम के क्रम संख्या 03 पर तीर छाप पर वोट देकर जिताने का काम करें।इस मौके पर जेडीयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, संजय राय, मनोज पासवान,नीलू सिंह पटेल, शम्भू जायसवाल,सुशांत कुशवाहा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं
बलिया : अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज के साथ चीनी भी मिलेगी
By Parakh Khabar
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट
By Parakh Khabar
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं : डीएम
By Parakh Khabar
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम
By Parakh Khabar
कॉरपोरेट से राजनीति तक: जब बिजनेस लीडर्स ने चुनी जनसेवा की राह
By Parakh Khabar
डेफ जोनल क्रिकेट : तीसरे दिन साउथ जोन और नॉर्थ जोन की जीत
By Parakh Khabar
एण्डटीवी के शोज़ में आएगा कॉमेडी और ड्रामा का नया ट्विस्ट
By Parakh Khabar
Latest News
14 Mar 2026 07:05:18
बलिया : जिला महिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
