भाजपा के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार, केंद्रीय नेता लेंगे अंतिम फैसला: सीएम फडणवीस 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित मंत्रियों के नाम तय हो गये हैं और अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर आए फडणवीस ने बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष के साथ अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की।

बैठक के दौरान भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फडणवीस ने कहा, ‘‘हमें अभी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय करनी है। फॉर्मूला तय हो चुका है और आपको जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।’’

यह भी पढ़े - एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब व मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए नए डिजिटल फीचर्स

दूसरी तरफ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर को हो सकता है। पिछले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने शानदार जीत दर्ज की थी। भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन ने 230 सीटें जीतीं, जबकि गठबंधन में शामिल छोटे दल पांच सीटों पर विजयी हुए। विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन 288 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीत सका। फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की, जबकि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। फडणवीस ने सत्ता-साझेदारी समझौते को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच मतभेद की खबरों को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। मैं यहां अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने और इस बात पर चर्चा करने आया था कि भाजपा से कौन मंत्री हो सकते हैं। एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के मंत्रियों के बारे में फैसला करेंगे, अजित दादा अपने मंत्रियों के बारे में फैसला करेंगे।’’ फडणवीस ने कहा कि वह और अजित पवार अपनी-अपनी बैठकों के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अजित दादा अपने काम से आए हैं, मैं अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने आया हूं। मैं दिल्ली में अजित दादा से मिला भी नहीं हूं।’’

खबरों में कहा गया था कि शिंदे दिल्ली नहीं आए, क्योंकि वह शिवसेना को विभागों के आवंटन से नाराज हैं। दिल्ली में फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.