भाभी के प्रेम में पागल पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

नवादा । बिहार के नवादा में पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे पति को सोमवार को पुलिस ने तीन नंबर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपित ने अपनी भाभी के प्रेम में पागल होकर पत्नी की हत्या कर दी. गुप्त सूचना पर कादिरगंज एसएचओ श्रवण कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी कादिरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था.

पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार उसका पीछा कर रही थी. इस मामले में 25 फरवरी को कादिरगंज थाना में मामला दर्ज किया गया. घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है. मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को घर से बरामद किया था. आरोप है कि पति दहेज में कार मांग कर रहा था, नहीं देने पर ससुराल वालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. एसएचओ के मुताबिक आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

भाभी के कारण पत्नी की हत्या का आरोप

परिजन ने आरोप लगाया था कि महिला के पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. जिसको लेकर पत्नी को वो प्रताड़ित करता था. प्यार में पागल युवक ने पत्नी की हत्या कर दी. इस बाबत थाने में छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज है. इस मामले में परिजन के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति समेत छह ससुराल वालों को आरोपी बताया गया है. आरोपितों में मृतका का पति, ससुर, सास, जेठ,और जेठानी शामिल हैं.

यह भी पढ़े - आदिवासी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करे सरकार: आर.बी. सिंह पटेल

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.