जामताड़ा: प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या करने वाले युवक-युवती का शव अजय नदी के किनारे फंदे से लटका हुआ मिला

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव के पास अजय नदी किनारे एक पेड़ में एक युवक और युवती का शव फंदे से लटकता पाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरा का माहौल हो गया. लोग शव को पहचानने की कोशिश करने लगे. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया. दोनों शवों की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के बड़जोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय चंडी महतो और 21 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लोगों द्वारा यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल पहुंचे. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गम का माहौल है.

क्या कहा पुलिस ने

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने पर मामला की सत्यता सामने आएगी.

यह भी पढ़े - नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.